उत्तर प्रदेश

ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में हैंडओवर को लेकर, लोगों ने किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट में गौर सिटी-दो स्थित व्हाइट आर्किड सोसाइटी निवासियों ने गुरुवार देर रात बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया. सोसायटी के निवासी AOA, को सोसाइटी हैंड ओवर करने की मांग कर रहे हैं .

सोसायटी के लोगों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर प्रबंधन ने बाउंसर बुलाकर महिलाओं व पुरुषों के साथ अभद्रतापूर्ण बर्ताव किया. लेकिन सोसायटी निवासी सोसाइटी को AOA, को हैंड ओवर व मेंटेनेंस टीम को बाहर करने की मांग पर अड़े हैं. बिल्डर ने सोसायटी के लोगों की इस मांग को मानने से इनकार कर दिया है. निवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर द्वारा दैनिक की मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. व मनमाना शुल्क भी वसूला जा रहा है.

सोसायटी के लोगों ने वर्ष 2023, में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) का गठन किया था. चार फरवरी को AOA, की आम सभा में निवासियों ने सोसाइटी का हैंडओवर लेने का फैसला लिया था. ज्यादातर परिवारों ने रखरखाव संबंधी शुल्क भी एओए के खाते में जमा कर दिया है. सोसायटी के लोगों का कहना है कि इससे नाराज बिल्डर ने सोसायटी के गेट पर बांउसर लगा दिए हैं.व AOA, के खाते में पैसा जमा कराने वाले लोगों को व उनके मिलने वालों को गेट पर ही रोका जाने लगा है. इसके विरोध में गुरुवार रात सोसायटी के लोगों ने हंगामा किया. इसके बाद बिल्डर ने अपने बाउंसरों को बुला लिया. आरोप है कि बाउंसरों द्वारा लोगों के साथ हाथापाई व अभद्रता की गई.

इस मामले में बिसरख कोतवाली में दोनों पक्षों द्वारा अभी तक कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है. पुलिस का कहना है. की यदि कोई शिकायत करता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *