उत्तर प्रदेश महिला दिवस पर सीएम योगी ने नारी शक्ति का किया सम्मान, लाभार्थियों को चेक व नियुक्ति पत्र दिए
उत्तर प्रदेश

महिला दिवस पर सीएम योगी ने नारी शक्ति का किया सम्मान, लाभार्थियों को चेक व नियुक्ति पत्र दिए

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राजधानी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान किया. महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में न सिर्फ आधी आबादी का सम्मान किया गया, बल्कि उन्हें रोजगार के नए अवसर भी मिले. मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी महिलाओं को चेक, नियुक्ति पत्र व आयुष्मान कार्ड प्रदान किए. सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 38.49 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीमा प्रीमियम व साड़ी/वर्दी के लिए 38.49 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किए. इसमें साड़ी-वर्दी के लिए 29.59 करोड़ रुपये और बीमा प्रीमियम की 8.90 करोड़ रुपये की धनराशि अंतरित की गई. सीएम योगी ने नेहा दुबे, मानसी साहू, पूनम तिवारी, मनोरमा मिश्रा को साड़ी और सेवा मित्र आकांक्षा (ब्यूटीशियन) व रत्ना भारती को यूनिफॉर्म प्रदान कीं. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शानवी गुप्ता, काव्या कश्यप, नैंसी रावत, साक्षी कुमारी, अभिश्री गुप्ता व शायरा बानो को चेक देकर सम्मानित किया.

सीएम योगी ने सराहनीय कार्य करने वाली महिलाकर्मियों का भी सम्मान किया. उन्होंने महिला कल्याण विभाग की छाया बड़वल (बरेली) व उमैरा मेराज (लखनऊ) और महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस निरीक्षक नीलम राणा, मुख्य आरक्षी वेदवती व शिमला सिंह को सम्मानित किया. इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने बाल विवाह की रोकथाम और 181 महिला हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुमारी नैंसी (फतेहपुर), पायल (बागपत) और लखनऊ की स्नेहलता व दीप्ति को भी सम्मानित किया. सीएम योगी ने सभी को प्रशस्ति पत्र के साथ बधाई व शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय गृहों व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दुर्गा यादव (वाराणसी, हाईस्कूल में 85 फीसदी से अधिक अंक), मोहिनी पाल (लखनऊ, इंटरमीडिएट में 82 फीसदी अंक), स्नेहा यादव (हाईस्कूल में 95 फीसदी), श्रेया अवस्थी (हाईस्कूल में 89 फीसदी), अन्वी शुक्ला (हाईस्कूल में 86 फीसदी), कृतिका शर्मा (इंटरमीडिएट में 95 फीसदी) व प्रांशी (इंटरमीडिएट में 88 फीसदी) को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सीएम ने सभी बच्चियों को सम्मानित भी किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शैलवी शारदा, कीर्ति करमचंदानी, आनंदी अग्रवाल व गीतांजलि को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सरोजिनी नगर की गुड़िया सिंह, प्रियंका सिंह, सुधा अवस्थी, उमा सिंह व लीलावती को मंच पर आयुष्मान कार्ड प्रदान किए.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग की तरफ से सेवायोजित अपूर्वा, अमृता, शिवानी पांडेय, क्रुतुर एन, अमृता वाजपेयी, खुशी कांकर, साक्षी सिंह, अपूर्वा तिवारी, संगीता कुशवाहा व शिवांगी को नियुक्त पत्र सौंपे. इसके अलावा सीएम ने 10 नवचयनित मुख्य सेविकाओं कामिनी मौर्य, सुनयना कुमारी, अंजुम फातिमा, रीता वर्मा, स्मृति कपूर, गुंजा गुप्ता, बबिता वर्मा, रूबी मौर्या, श्रद्धा तिवारी व सुमित्रा को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए.

सीएम योगी ने इस मौके पर आईसीडीएस के 50 वर्ष पूरे होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तरफ से किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘आत्ममंथन’ का विमोचन किया. उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत मुख्य सेविकाओं की क्षमतावृद्धि के लिए विकसित पुस्तिका ‘सारथी’ और श्रम विभाग के सौजन्य से उदिता फाउंडेशन की ‘नवदिशा’ पुस्तिका का भी विमोचन किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी मंडल की महिलाओं से संवाद भी किया. मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सफलता की कहानी सुनी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया. संवाद के दौरान वाराणसी से सीता देवी, गाजीपुर से प्रमिला देवी, चंदौली से सोनी कुमारी व जौनपुर से दुर्गा मौर्या ने सरकार के सहयोग और अपनी मेहनत के बलबूते जीवन में आए बदलाव की कहानी मुख्यमंत्री के साथ साझा की.

Exit mobile version