उत्तर प्रदेश: राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर शनिवार को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह का शुभारंभ हो चुका है. केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि हैं. उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी को राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस बार यह तीन दिनों (24 से 26 जनवरी) तक चलेगा. यह उत्तर प्रदेश का 76वां दिवस है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी दिवस को पूरे राज्य में एक बड़े जन उत्सव की तरह मनाया जाएगा. जिसमें संस्कृति, शिल्प, व्यंजन और विकास की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा. समारोह में अमित शाह ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ (ODOC) योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के हर जिले की खास पारंपरिक व्यंजनों को पहचाना जाएगा. इन व्यंजनों की गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग और बाजार पहुंच बढ़ाने पर काम होगा, ताकि स्थानीय स्वाद न सिर्फ राज्य और देश में, बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध हो सकें.
कार्यक्रम में CM युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पांच जिलों के जिलाधिकारियों को सम्मानित किया गया. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की पांच विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव पुरस्कार’ प्रदान किया गया. ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए गए. CM युवा उद्यमी विकास अभियान में सम्मानित DM जौनपुर दिनेश चंद्र , हरदोई अनुनय झा, अंबेडकर नगर अनुपम शुक्ला, झांसी मृदुल चौधरी शामिल हैं. उत्तर प्रदेश गौरव पुरस्कार से विंग कमांडर शुभ्रांशु शुक्ला, अलख पाण्डेय (फिजिक्स वाला, 10 करोड़ सब्सक्राइबर वाले चैनल के लिए), रश्मि आर्या (भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के संयोजन के लिए), डॉ. हरिओम पावर (वीर रस के कवि), सुधांशु सिंह (वाराणसी, फिलीपींस में चावल पर शोध के लिए) सम्मानित किए गए.
'उत्तर प्रदेश दिवस' के पावन अवसर पर आत्मीय एवं प्रेरणादायी शुभकामनाओं के लिए आपका हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी… pic.twitter.com/s4wJeU9diK
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2026
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है. पत्र जारी कर शुभकामनाएं दी हैं. कहा है कि भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई. डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का सफर तय किया है. मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है.
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल राष्ट्र की जागृति का स्थल बनेगा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेई की स्मृति में बना पार्क प्रेरणा देगा. यहां 65 एकड़ में कूड़ा फेंका जाता था. हमने इस कूड़े के ढेर को कंचन बना दिया है. 2017 में हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को घोषणा पत्र में डाला और आज यह योजना पूरे भारत में है. यहां हर जिले का एक व्यंजन मेला लगा है. यहां के व्यंजन विश्व प्रसिद्ध हैं.
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के कर-कमलों से 'उत्तर प्रदेश दिवस' का लखनऊ में भव्य शुभारंभ…@AmitShah https://t.co/YwwMmorq5r
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2026
डकैती और लूट में यूपी में बड़ी कमी आई है. कनेक्टिविटी भी सुधरी है. यूपी हर कालखंड में देश को सुरक्षित करने वाला राष्ट्र बना है. अगले साल चुनाव का साल है. उत्तर प्रदेश की जनता से अपील कर रहा हूं कि यहां प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाएं. प्रदेश से योगी सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया और गरीबों के कल्याण के लिए ढेर सारी योजनाएं लाए हैं.

