उत्तर प्रदेश नवरात्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवी पाटन मंदिर में किया दर्शन-पूजन
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवी पाटन मंदिर में किया दर्शन-पूजन

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर तुलसीपुर में स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की. दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए बच्चों को दुलार किया और उन्हें चाकलेट दी. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे एक माह के नवरात्र मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.

बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में बने गौशाला में गए और उन्होंने गायों को गुड़ और चारा खिलाया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के बाहर लगे मेले की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए देवीपाटन मंदिर क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. सुबह से ही पुलिस टीमें निगरानी कर रही.

इससे पहले उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक पलटू राम, बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू मीडिया प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह डीपी सहित बीजेपी नेताओं से मुलाकात की तथा विकास कार्यों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री भवनियापुर हेलीपैड पर पहुंचकर महराजगंज जिले के लिए प्रस्थान कर गए. मुख्यमंत्री के मंदिर प्रवेश के बाद अब श्रद्धालुओं का आवागमन पुनः शुरू कर दिया गया है.

Exit mobile version