दिल्‍ली-एनसीआर दिल्ली में भयंकर गर्मी के साथ लू का कहर शुरू, 8 अप्रैल तक Heatwave का येलो अलर्ट, पारा पहुंचेगा 42 डिग्री
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली में भयंकर गर्मी के साथ लू का कहर शुरू, 8 अप्रैल तक Heatwave का येलो अलर्ट, पारा पहुंचेगा 42 डिग्री

दिल्ली: भयंकर गर्मी के साथ-साथ अब लू भी सताने लगी है. दिल्ली में लू (Heatwave) का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग में 8 अप्रैल तक हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है.

तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा. दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिन में अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. यानि दिल्ली वालों के लिए मौसम परेशानी बन सकता है.

कल शुक्रवार को भी ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली थी. दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस समय का सामान्य तापमान है, हवा में नमी का स्तर 63 से 18 प्रतिशत तक रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री की दृष्टि से रिज क्षेत्र जबकि सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 22.3 के लिहाज से पीतमपुरा सबसे गर्म इलाके रहे.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह 6:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 177 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 158, गुरुग्राम में 112, गाजियाबाद में 226, ग्रेटर नोएडा 190 और नोएडा में 89 सिंह बना हुआ है.

राजधानी दिल्ली के छह इलाकों में AQI लेवल 200 सुपर 300 के बीच में बना हुआ हैं. आनंद विहार में 213, जहांगीरपुरी में 243, मुंडका में 274, आरके पुरम में 207, शादीपुर में 282 वजीरपुर में 216 बना हुआ है. जबकि दिल्ली के अन्य इलाकों में AQI लेवल लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में हुआ है.

अलीपुर में 174, अशोक विहार में 193, नगर में 162, बवाना में 184, बुराड़ी क्रॉसिंग 165, मथुरा रोड में 178, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 131, DTU में में 177, द्वारका 200, IGI एयरपोर्ट 152, दिलशाद गार्डन में 128, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 141, लोधी रोड में 132, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 142, नजफगढ़ में 156, नरेला में 180, नेहरू नगर में 145, नॉर्थ कैंपस डीयू में 177, ओखला फेस 2 में 181, पटपड़गंज में 171, पंजाबी बाग में 172, पूसा में 168, रोहिणी में 189, सोनिया विहार में 151, श्री अरविंदो मार्ग में 125 और विवेक विहार में 159 अंक बना हुआ है.

Exit mobile version