उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर संगीत संध्या आयोजित

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ पर. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वी एन भातखंडे संगीत महाविद्यालय में एक संगीत संध्या का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेविका समिति की विभाग प्रभारी सुषमा तिवारी ने बच्चों को संघ के कार्यों और वंदे मातरम के इतिहास से अवगत कराया.

महाविद्यालय के नन्हे कलाकारों के द्वारा- प्रार्थना, आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, हम हिन्दुस्तानी, हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा आदि गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की ऊर्जा से भर दिया। असम की कलाकार भानुश्री के -ऐ मेरे वतन के लोगों, सुनकर सभी भावुक हो गए. कवयित्री डॉ निवेदिता शर्मा ने गीत- ये महाकुंभ का मेला है, प्रस्तुत कर सभी की खूब तालियां बटोरीं

ज्योति सेवा न्यास के बच्चों द्वारा वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. आयुष गौड़ ने तबले पर संगत की. संगीत शिक्षिका डॉ ज्योति शर्मा ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया. अंत में विद्यालय के अध्यक्ष पं (डॉ) हरिदत्त शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर आशा गोयल, शिवानी, मधु चौबे, ममता अग्रवाल, रश्मि त्यागी, सहित सभी बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *