उत्तर प्रदेश

आज से आम महोत्सव की शुरुआत 12 से 14 जुलाई तक आयोजित मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्धघाटन

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आज आम महोत्सव का उद्घाटन किया.लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 12 से 14 जुलाई तक आम महोत्सव का आयोजन किया गया है जहां देश भर के अलग-अलग किस्मों के आमों को एक छत के नीचे लोगों के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है.

3 दिवसीय आम महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के किसान,बागवान,स्टेकहोल्डर और निर्यातक भी शामिल होंगे.हर साल की तरह इस बार भी आम महोत्सव का आयोजन अवध शिल्पग्राम में किया गया है जहां 800 से अधिक आम की अलग-अलग प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा.प्रदर्शनी में आम से बने तरह-तरह के विभिन्न पकवान और व्यंजन भी प्रदर्शित किए जाएंगे.इस बार के आम महोत्सव में कुल 1317 प्रतिभागियों द्वारा 22350 नमून प्रदर्शित किए जाएंगे.

आपको बता दें कि,3 दिनों तक अवध शिल्पग्राम में चलने वाले आम महोत्सव को देखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं.महोत्सव में वीवीआईपी आगमन के कारण कुछ रुटों का डायवर्जन किया गया है.पुलिस ने आयोजन स्थल के आस-पास किसी भी तरह ठेले खुमचों वालों और लोगों को वाहन खड़ा करने से मना किया है.

अवध शिल्पग्राम की ओर जाने वाले कुछ रास्तों पर यातायात पुलिस की ओर से रोक लगाई गई है.कोई भी वाहन अवध शिल्पग्राम चौराहे से अवध शिल्पग्राम तिराहे गेट नंबर 3 की ओर नहीं जा सकेंगे.इधर से गुजरने वाले वाहन नगराम रोड या नीलमथा रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *