उत्तर प्रदेश: गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को योगी सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया गया है. उपचुनाव की वोटिंग के अगले दिन सीएम योगी ने गुरुवार को मंत्रिमंडल के साथ लखनऊ के प्लॉसियो मॉल में मूवी देखी. इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने राष्ट्रीय हितों के दायित्वों पूरा करते हुए विक्रांत मैसी और उनकी पूरी टीम की सराहना करता हूं. उनके इस काम के लिए मैं पूरे उत्तर प्रदेश वासियों की तरफ से उनका पूरे दिल से धन्यवाद करता हूं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर अभिनेता विक्रांत मैसी और इस फिल्म के अन्य कलाकारों व निर्माता निर्देशक से भेंट की थी. फिल्म की लगातार तारीफ हो रही है. विक्रांत ने हाल ही में अपनी एक पॉडकास्ट में कहा था कि पहले वह भाजपा के विरोधी थे. मगर धीरे-धीरे उन्होंने जब राज्यों का दौरा किया और साबरमती रिपोर्ट फिल्म पर काम किया तो पाया कि भारतीय जनता पार्टी बेहतर काम कर रही है. उनके इस बयान के बाद से ही बीजेपी का रुख इस फिल्म की ओर सकारात्मक हो गया था. मुख्यमंत्री ने विक्रांत मैसी को इस फिल्म के निर्माण के लिए बधाई दी थी.
फिल्म The Sabarmati Report को हम उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करेंगे। pic.twitter.com/jyyijF2BN2
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ कर चुके हैं. कहा था कि ‘सच्चाई सामने आ गई है’. प्रधानमंत्री एक एक्स यूजर को जवाब दे रहे थे, जिसने उन्हें शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म के ट्रेलर का वीडियो टैग किया था. प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा था, “अच्छी बात कही. यह अच्छी बात है कि सच्चाई सामने आ गई है और वह भी ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें. एक फर्जी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है. आखिरकार तथ्य हमेशा सामने आते हैं!”
