उत्तर प्रदेश

किआन फाउंडेशन ने बाल व वृद्ध आश्रम में मनाया रामोत्सव

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद : किआन फाउंडेशन की ओर से राम मंदिर स्थापना दिवस अनोखे तरीके से मनाया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने आंचल ट्रस्ट द्वारा वसुंधरा में संचालित वृद्ध एवं अनाथ आश्रम में बालकों व बुजुर्गों के साथ मिल कर रामोत्सव का आयोजन किया. इस अवसर पर किआन फाउंडेशन की ओर से बच्चों एवं बुजुर्गों को उपहार, भोग प्रसाद व भोज्य सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर बाल आश्रम के बच्चों ने राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को अभिनय के माध्यम से व्यक्त किया.

फाउंडेशन के संस्थापक अशोक गुप्ता ने बच्चों को राम के आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि केवल राम की मूर्ति स्थापना से राम के आदर्शों की उद्देश्य पूर्ति नहीं होती. बल्कि हमें राम के चरित्र से सीख कर उसे अपने जीवन में चरितार्थ करना चाहिए. राम ने अपने पिता के आदेश का पालन करते हुए 14 वर्ष का वनवास भोगा. राम के आदर्श महज भारतीयों के लिए ही नहीं संपूर्ण मानवता के लिए भी अनुकरणीय हैं. फाउंडेशन के सदस्यों ने बुजुर्गों को अपनेपन का एहसास दिलाया व उन्हें आवश्यक वस्तुओं के साथ रजाइयां भी वितरित कीं. इस अवसर पर ज़ोया खान, विपिन राजभर, कृष्ण सिंह, श्रीमती सुदर्शना एवं शेर सिंह आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *