Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
कांवड़ यात्रा 2025; हेलिकॉप्टर से शिवभक्तों पर होगी फूलों की बारिश, CCTV से 24 घंटे की जाएगी निगरानी, CM योगी के निर्देश - TV News Today
उत्तर प्रदेश कांवड़ यात्रा 2025; हेलिकॉप्टर से शिवभक्तों पर होगी फूलों की बारिश, CCTV से 24 घंटे की जाएगी निगरानी, CM योगी के निर्देश
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा 2025; हेलिकॉप्टर से शिवभक्तों पर होगी फूलों की बारिश, CCTV से 24 घंटे की जाएगी निगरानी, CM योगी के निर्देश

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सुगम और सुचारु बनाये रखने के साथ यात्रा में विघ्न डालने वालों के साथ कड़ाई से पेश आने के निर्देश दिये हैं. योगी ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह पवित्र यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी सजगता, संवेदनशीलता और सक्रियता से कार्य करे।.

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, चिकित्सा, पेयजल, भोजनालय, विश्रामालय और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. महिला श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि महिला कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम हों तथा महिला पुलिस बल की प्रभावी तैनाती की जाए. उन्होने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाए.

उन्होंने खुफिया तंत्र को पूरी सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या अराजकता की कोशिश को समय रहते रोका जा सके. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटा जाए और उनके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए. योगी ने कहा कि यात्रा मार्गों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जरूरी सूचनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए और शिव भजनों का प्रसारण सुनिश्चित हो, जिससे श्रद्धालु भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से जुड़ाव महसूस करें.

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिये प्रमुख अवसरों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की व्यवस्था करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख स्थलों पर चिकित्सा शिविर, प्राथमिक उपचार केंद्र और एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके. खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि वे खानपान सामग्री की गुणवत्ता और शुद्धता की नियमित जांच सुनिश्चित करें.

CM योगी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा, मर्यादा और अनुशासन का पालन करें. उन्होंने कहा कि सभी शिवभक्त पवित्र नदियों से जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करें और इस दौरान प्रशासन से पूर्ण सहयोग बनाए रखें. राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा और सुरक्षा के लिये पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

Exit mobile version