ग्रेटर नोएडा: इरोज संपूर्ण सोसायटी में छठ पर्व का भव्य आयोजन किया गया. सोसायटी के निवासियों ने खरना के बाद गुरुवार को पूरे दिन निर्जल व्रत रखा और शाम को देवस्थानम मंदिर के प्रांगण में बने कुंड में स्नान कर छठ मईया और सूर्य भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
सोसायटी के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने शाम को अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ मैया का पूजन किया. इस दौरान सोसायटी की महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गुनगुनाए.

शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को विधि-विधान से अर्घ्य देकर 36 घंटे के रखें गए व्रत को खोल कर व्रत का विधि-विधान से समापन किया.

इरोज संपूर्ण सोसायटी में छट पर्व आयोजन को सफल बनाने में राजेश कुमार, अशोक यादव, अनिल वर्मा, देवेंद्र दुबे, प्रभात पाठक, अनिल चौधरी, दिनेश पाल, संजय सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, किशन यादव, कमल किशोर गर्ग, एस.के. गॉड, बिन्नी सिंह, अल्का मिश्रा, स्मृति कुमारी का विशेष योगदान रहा. साथ ही सोसायटी के जयपाल सिंह, सुरजीत सिंह, माॅम्पी गुरिया आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे. सोसायटी के निवासियों द्वारा आयोजन में आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्था की भरपूर प्रशंसा की गई.

