उत्तर प्रदेश मैं 42 साल पहले यहां आया था जो सीखा यहीं की जनता से सीखा, अमेठी का था हूं और रहूंगा- राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश

मैं 42 साल पहले यहां आया था जो सीखा यहीं की जनता से सीखा, अमेठी का था हूं और रहूंगा- राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुुक्रवार को अमेठी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने यहां की जनता से अपना खास कनेक्शन बताया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सरकार की कई नीतियों का भी विरोध किया.

राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी में पहली बार 42 साल पहले आया था, जब मैं 12 साल का बच्चा था, तब मैं अपने पिता के साथ आया था, जो भी मैंने राजनीति में सीखा है, वो अमेठी की जनता ने मुझे सिखाया है. उन्होंने कहा कि पहली बार जब आया था तब यहां कोई विकास नहीं था. मैंने अपनी आंखों से अपने पिता और अमेठी के बीच मोहब्बत भरा रिश्ता देखा है. मेरी भी ऐसी ही राजनीति है. मैं अमेठी का था.. अमेठी का हूं और अमेठी का रहूंगा.

राहुल गांधी ने कहा कि आजकल मोदी गोदी मीडिया वालों से बहुत इंटरव्यू कर रहे हैं. ये नरेंद्र मोदी के हैं, हमारे नहीं हैं. ये किसान और मजदूर की बात नहीं करते हैं. मोदी जी ने फूड पार्क और ट्रिपल आईटी छीन लिया. हमने हर कोने में नेशनल हाइवे का जाल फैलाया. उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनेगी, तो यहां पर फूड पार्क लगेगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए बोले कि जैसे ही सरकार बनेगी अग्निवीर को उठाकर कूड़ेदान में फेंक देंगे. एक ही तरीके का शहीद होगा, सबको पेंशन मिलेगी, सबको इज्जत मिलेगी, सबको मेडल मिलेगा. उन्होंने कहा कि अग्निवीर सेना को नहीं चाहिए था. अग्निवीर अडानी की मदद करने के लिए मोदी ने सेना पर थोपा. राहुल गांधी ने कहा कि हम अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी के लाखों युवाओं को मोदी जी ने बेरोजगार बनाया.

Exit mobile version