उत्तर प्रदेश

सरगम मंदिर द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

सुशील कुमार शर्मा

ग्रेेटर नोएडा: सरगम मंदिर द्वारा स्व. प. जगदीश मोहन की स्मृति में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आइकॉन स्कूल, ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प. दीपक शर्मा के शिष्यों द्वारा गायन- वादन की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम का आरम्भ गुरु वंदना से वेदांश मोहन के द्वारा किया गया. वेदांश मोहन ने राग सरस्वती और नन्द में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल प्रस्तुत किया जो काफी प्रभावशाली रहा.

कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि उस्ताद असगर हुसैन (वायलिन वादक), पंडित अजय पी. झा मोहन (वीणा वादक), पंडित ज्ञानेंद्र शर्मा (गायक), विदुषी ज्योति शर्मा, संजय वत्स, डॉ. मधुर लता भटनागर और डॉ. पी. के. भटनागर व योगेंद्र नागर की गरिमामय उपस्थिति रही.

कार्यक्रम में सरगम मंदिर के छात्रों की मोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों और श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यकर्म में आर्यन, धृति,अद्विक, चिराग, रिनिका,रियांश, युवान, अक्षत, आरुष, बिदिम, विरान्त,आरना, अखिलेश, बरखा, रोनिका, मायरा,विवान, अविराज, राधा, मनन, रियांश चौहान, अथर्व झा व शनॉय की प्रस्तुतियाँ सबसे ख़ास रहीं. कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को पारितोष  वितरण किया गया. कार्यक्रम एवं मंच का संचालन स्वाति शर्मा द्वारा किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *