ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर से इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर अपने चुनावी प्रचार के दौरान मंगलवार को सोसायटीज में जनसंपर्क कर लोगों को अपने, अपनी पार्टी व इंडिया गठबंधन द्वारा क्षेत्र व लोगों के लिए किए जाने वाले विकास कार्यों को सोसायटीज के निवासियों के सामने रख रहे हैं.
इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर ने अपने चुनावी प्रचार अभियान को तेज करते हुए आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में लोगों से जनसंपर्क किया. सोसायटी पहुंचने पर सोसायटी के वरिष्ठ नागरिक श्री रोहतास बाबू जी, डाॅ के.आर.तोमर जी, आर.बी. शुक्ला जी, जगमोहन यादव जी, सरजीत तंवर जी, भागीरथ जर्नलिस्ट, पंकज चौधरी व सोसायटी अध्यक्ष दीपांकर कुमार ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह नागर व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का माला पहनाकर स्वागत किया. आयोजित जनसंमपर्क सभा में मुख्य रूप से कपिल देव, सुरेन्द्र जी, मदनलाल जी, अमर नाथ यादव जी, विशाल चौधरी, श्रीमती माया यादव, विजय लक्ष्मी, उषा, विद्या, रीदीमा, रेनू कालरा, ममता कालरा आदि सोसायटी के लोग उपस्थित रहे.

प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह नागर ने सोसायटी के निवासियों को उनकी पार्टी व गठबंधन द्वारा किए जाने वाले विकास के कार्यों के बारे में जानकारी दी. व लोगों की समस्याएं भी सुनी. डाॅ. महेंद्र सिंह नागर द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो के ना होने का मुद्दा भी उठाया साथ ही इस क्षेत्र में कोई सरकारी स्कूल का न होना व कोई सरकारी अस्पताल का ना होने के मुद्दे को भी लोगों के सामने रखा. उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वो जीतने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इन समस्याओं व कमियों को दूर करना हमारी प्राथमिकता होगी.

जनसंपर्क अभियान में शामिल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए पार्टी द्वारा इस क्षेत्र के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में सोसायटी के लोगों को जानकारी दी. राजकुमार भाटी द्वारा भी डाॅ. महेंद्र सिंह नागर द्वारा उठाए गए तीनों मुद्दे मेट्रो, सरकारी स्कूल व सरकारी अस्पताल इस क्षेत्र में न होने पर कहा की जीतने पर ये तीनों कार्यों को पूरा कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता रहेंगी. व साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेन्द्र सिंह नागर के पक्ष में वोट कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की.


