उत्तर प्रदेश

ग्रेनो वेस्ट: चेरी काउंटी सोसायटी में वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से लगीं आग

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी में सोमवार शाम को 18वीं मंजिल से गिरी वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से नौवीं मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी में रखी वाशिंग मशीन और अन्य सामान जल गया. सोसायटी निवासियों व मेंटेनेंस टीम द्वारा आग को बुझाया गया.

सोसाइटी के लोगों द्वारा बताया गया कि टावर-ए1 18वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी में वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी वेल्डिंग कार्य की चिंगारी सोसायटी के नीचले फ्लैट्स की बालकनी में गिर रही थी. वेल्डिंग की चिंगारी पहले 15वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी में रखें कपड़ों पर गिरी, जिससे कपड़ों में आग लग गई.फ्लैट के लोगों द्वारा समय रहते लगी आग पर काबू पा लिया गया था. उसी शाम सोसायटी में करीब चार बजे वेल्डिंग की चिंगारी नौवीं मंजिल के फ्लैट नं०-902 की बालकनी में रखीं वाशिंग मशीन पर गिरी जिससे वहां रखे सामान व मशीन में आग लग गई. जिसके चलते बालकनी में रखा सारा सामान जल गया.

इस हादसे के वक्त फ्लैट में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं थे. सोसायटी के लोगों ने धुआं निकलता देख मेंटेनेंस प्रबंधन को इसकी सूचना दी. मेंटेनेंस प्रबंधन के कर्मचारीयों ने गेट को तोड़कर फ्लैट के अंदर जाकर लगीं आग पर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से काबू पाया. मेंटेनेंस प्रबंधन और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया व सोसायटी में होने वाले किसी बड़े हादसे को होने से बचा लिया गया. दी गई सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी भी सोसायटी पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *