ग्रेटर नोएडा: राम नगरी अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की धूम जिले के स्कूल-कॉलेजों से लेकर सभी सोसाइटीज़ में देखी जा रही है. राम मय होकर प्रभात फेरी, कलश यात्रा, हवन, सुन्दर काण्ड से लेकर दरबार सजानें आदि आयोजनों की तैयारीयां की जा रही है. ताकि युवा पीढ़ी अपनी भारतीय संस्कृति को समझे और उस पर अमल करें.
इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के क्रम में ग्रेनो वेस्ट की इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में आज रविवार को श्री राम सेवा समिति एवं सोसायटी मंदिर के सम्पूर्णम देवस्थानम सेवा ट्रस्ट की ओर से सोसायटी के लोगों से चंदा इकट्ठा कर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. सोसायटी में धार्मिक आयोजनों के लिए इकट्ठा हो रहें चंदे के प्रति कुछ लोगों का विषेश उत्साह देखा गया. आयोजनों को लेकर सोसायटी के लोगों में भी काफी उत्साह है.

ग्रेनो वेस्ट के J.M. international school में पढ़ रहे सोसायटी के छात्र-छात्राओं में कृष्णा, अर्नव, कार्तिकेय, आषुतोष, मोहक, तनमय, सत्यम, यश, प्रज्वल व यशवी ने सोसायटी में लगाईं गई प्रभात फेरी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व सोसायटी लोगों के साथ मिल जय श्री राम के नारों का जयघोष कर सोसायटी को राममय कर दिया. सांयकाल के समय भी दीप प्रज्ज्वलित कर पूरी सोसायटी को राममय किया जाएगा. 22, जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भी सोसायटी में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.