उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा: इरोज संपूर्ण सोसायटी में श्री बांके बिहारी शाखा द्वारा ॐ शब्द लिखकर, दीपोत्सव मनाया गया

ग्रेटर नोएडा: श्री बांके बिहारी शाखा के स्वयं सेवकों द्वारा दिनांक 31.10.2024 कों ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के संघ स्थान पर लगभग 1000, दीपकों का ॐ शब्द लिखकर दीपोत्सव मनाया.

इरोज संपूर्ण सोसायटी के निवासियों द्वारा दीपावली के पर्व कों पारम्परिक तरीके से सोसायटी में दीपक जलाकर व अपने-अपने घरों में रंग बिरंगी रोशनी कर व पटाखे, फुलझड़ी चलाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया.

 

सोसायटी में श्री बांके बिहारी शाखा के संचालक दुर्गेश खंडेलवाल जी द्वारा सेवा भारती के सहयोग से सोसायटी के लोगों के पुराने कपड़े कों एकत्रित कर सोसायटी के फ्लैट्स में काम करने वाली ग़रीब तबके की महिलाओं व पुरुषों को देने की व्यवस्था की गई. जिसका सोसायटी में इस तबके के कार्य करने वाले महिला व पुरुषों ने भरपूर लाभ उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *