उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, 6 पॉइंट में समझें कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग

गाजियाबाद: दिल्ली- एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरे का कहर भी तेजी के साथ बढ़ रहा है. गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के चलते जहां एक तरफ जनजीवन प्रभावित हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कम विजिबिलिटी होने के कारण एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही है. गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे 9 होकर गुजरते हैं. EPE, DME और NH 9 हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा है. फिलहाल, EPE, DME और NH 9 पर गति सीमा को घटाया गया है.

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा EPE, DME और NH-9 कोहरे के चलते सड़क हादसों को रोकने के लिए टोल बूथ का अनाउंसमेंट कराया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को जागरूक किया जा सके की गति सीमा में परिवर्तन किया गया है. इसके अतिरिक्त टोल बूट पर पुलिसकर्मियों की भी तनाती की गई है. जो कि वाहन चालकों को बता रहे हैं कि कोहरे के दौरान वाहनों में हेडलाइट और फोग लैंप्स चालू रखे जाएं.

कोहरे का कारण कार की टक्कर

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ एक्सप्रेसवे और हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में समन्वय बैठक की है. NHAI द्वारा कंट्रोल रूम बनाकर दिए जाने की बात कही गई है. EPE, DME और NH 9 किसी सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस प्राप्त करने की कवायत शुरू की गई है ताकि रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर भारी व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने की कार्रवाई की जा रही है.

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा

  • भारी वाहन: 40 किलोमीटर प्रति घंटा
  • हल्के वाहन: 60 किलोमीटर प्रति घंटा

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा

  • भारी वाहन: 40 किलोमीटर प्रति घंटा
  • हल्के वाहन: 60 किलोमीटर प्रति घंटा

NH 9 पर अधिकतम गति सीमा

  • भारी वाहन: 40 किलोमीटर प्रति घंटा
  • हल्के वाहन: 60 किलोमीटर प्रति घंटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *