उत्तर प्रदेश गाजियाबाद: पैसिफिक मॉल के सिनेमा हॉल में आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: पैसिफिक मॉल के सिनेमा हॉल में आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां

गाजियाबाद: गर्मी का मौसम शुरू होते ही गाजियाबाद में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. गुरुवार,गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित पैसिफिक मॉल में आग लग गई. आग माल के अंदर स्थित सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम में लगी थी, देखते ही देखते आग ने सिनेमा के AUDI को भी चपेट में ले लिया. हालांकि, अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्यवाही के चलते बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी के मुताबिक, 21 मई 2026 को सुबह 7:16 पर फायर स्टेशन वैशाली को पैसिफिक मॉल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से पांच फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए मय फायर सुरक्षा अधिकारी के रवाना किए गए. आग की गंभीरता को देखते हुए घंटाघर कोतवाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए.

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम में लगी हुई थी और तेजी के साथ ऑडी में फैल रही थी. आग और धुएं के कारण मॉल परिसर में स्थिति गंभीर बनी हुई थी. अग्निशमन विभाग की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू का लिया. फिलहाल, मौके पर कूलिंग का कार्य जारी है, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना को समाप्त किया जा सके.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक, घटना में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं हुई है. सुबह का समय होने और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण मॉल के अन्य हिस्सों में आग को फैलने से रोका गया. फायर सर्विस यूनिट ने B.A. सेट पहनकर आग को बुझाना शुरू किया आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन कोतवाली एवं फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी मय प्रभारी अधिकारियों सहित अन्य गाड़ियां बुलाई गई, फायर यूनिट लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत और बड़ी ही सूझबूझ के साथ आग को कंट्रोल कर किया गया एवं आसपास स्थित ऑडी एवं अन्य दुकानो को आग की चपेट में आने से पहले सुरक्षित बचा लिया, इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है, इस अग्निकांड में कुल 10 फायर टेंडर्स एवं मॉल के स्थित फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग को पूर्ण रूप से शांत कर लिया गया एवं वर्तमान में एग्जास्ट की मदद से धुएं को बाहर निकाला जा रहा है.

Exit mobile version