उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने बड़े बकायेदारों और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. तहसील सदर ने शहर के पांच बड़े संस्थानों और बिल्डरों की संपत्ति नीलाम करने का नोटिस जारी कर दिया है. इन संस्थानों पर RERA (रेरा), बिजली विभाग और आवास विकास परिषद का करोड़ों रुपया बकाया है, जिसे वसूलने के लिए प्रशासन अब उनकी अचल संपत्तियों को बेचने की तैयारी में है.
ADM एफआर सौरभ भट्ट ने स्पष्ट किया है कि इन फर्मों को बार-बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद इन्होंने न तो मूल बकाया राशि जमा की और न ही उस पर लगने वाला ब्याज. प्रशासन के पास अब संपत्तियों की नीलामी कर वसूली करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. जो लोग इन संपत्तियों को खरीदने में रुचि रखते हैं, वे अधिक जानकारी के लिए तहसील सदर, गाजियाबाद में संपर्क कर सकते हैं.
प्रशासन द्वारा जारी की गई लिस्ट में शहर के नामी अस्पताल से लेकर बड़े शिक्षण संस्थान और बिल्डर शामिल हैं: इस बिल्डर पर RERA का 31.01 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. प्रशासन इनकी लालकुआं स्थित क्रेसेंट पार्क टाउनशिप की जमीन की नीलामी करेगा.
मैसर्स सारे समंग रियल्टी बिल्डर
इस बिल्डर पर RERA का 31.01 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. प्रशासन इनकी लालकुआं स्थित क्रेसेंट पार्क टाउनशिप की जमीन की नीलामी करेगा.
गर्ग हार्ट एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल
वसुंधरा स्थित इस अस्पताल पर आवास विकास परिषद का 4.14 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है. बकाया जमा न होने की स्थिति में अब इसकी संपत्ति नीलाम होगी.
मैसर्स श्रेष्ठ प्रोपबिल्ड (अकबरपुर बहरामपुर)
इस सोसाइटी पर बिजली विभाग का 2.07 करोड़ रुपये का बिल बकाया है. इस संपत्ति की नीलामी के लिए 10 मार्च की तारीख तय की गई है.
एसकेजी होम्स (वसुंधरा)
वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित इस कंपनी पर आवास विकास का 3.54 करोड़ रुपये बकाया है. इनके फ्लैट नंबर 136, 131, 128 समेत कुल 9 फ्लैटों की नीलामी 7 मार्च को की जाएगी.
सुनेजा पब्लिक स्कूल (वसुंधरा)
इस स्कूल पर आवास विकास परिषद का 2.17 करोड़ रुपये बकाया है. स्कूल की जमीन की नीलामी सबसे पहले यानी 6 मार्च को आयोजित की
नीलामी की महत्वपूर्ण तारीखें
प्रशासन ने वसूली की प्रक्रिया को तेज करने के लिए अलग-अलग तारीखें निर्धारित की हैं:
- 6 मार्च: सुनेजा पब्लिक स्कूल की जमीन की नीलामी.
- 7 मार्च: एसकेजी होम्स के 9 फ्लैटों की नीलामी.
- 10 मार्च: मैसर्स श्रेष्ठ प्रोपबिल्ड की संपत्ति की नीलामी.
