ग्रेटर नोएडा : ग्रेनो रौजा जलालपुर के शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में आज सोमवार को दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, मथुरा द्वारा गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया. आयोजित समारोह में जानकारी के अनुसार शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित परीक्षा में 135 छात्रों ने भाग लिया. जिला गौ सेवा सहसंयोजक हरिओम बरनवाल ने बताया कि गौ विज्ञान परीक्षा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अन्दर गौ माता के प्रति आत्मीय प्रेम स्थापित करना एवं गाय के मूत्र एवं अन्य तरह के प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी देना है.

आयोजित समारोह में गौ सेवा देश की सेवा, गाय का हमारे जीवन में विशेष महत्व की भी जानकारी दी गई. एवं बताया गया कि सभी को देसी गाय के संरक्षण एवं संवर्धन पर ध्यान व सहयोग देना चाहिए. इस मौके पर दुर्गेश खंडेलवाल, सुनील जैन, प्रेम सिंह नागर(प्रधानाचार्य-शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, जलालपुर) उधम सिंह नागर, सुमित कुमार, विकास नागर, जितेंद्र यादव आदि भी मौजूद रहे. जिला गौ सेवा सहसंयोजक हरिओम बरनवाल द्वारा बताया गया की गौ माता के प्रति आत्मीय प्रेम स्थापित करने संबंधी आयोजन आगे भी आयोजित किए जाएंगे.