महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि हमने लोकसभा के 5वें चरण तक बहुमत हासिल कर लिया है. हमें अभूतपूर्व सफलता मिलने वाली है. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. निश्चित तौर पर मोदीजी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बात करते हुए कहा हम सीट बंटवारे को लेकर चर्चा कर रहे हैं, चर्चा के बाद ही सीटों के बंटवारे को लेकर कोई निर्णय लिया जायेगा.
उन्होंने कहा महायुति ठीक से चुनाव लड़ेगी। तीनों पार्टियों के नेता एक साथ बैठकर तय करेंगे कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा जाहिर है, सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी, लेकिन जो दो पार्टियां हमारे साथ हैं, उनका सम्मान किया जाएगा.
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम फडणवीस ने पुणे में हुआ कार हादसे के बारे में बात करते हुए कहा ये हादसा बेहद गंभीर है, पुलिस ने ठीक से जांच की, सीडीआर वगैरह निकाली, तभी पता चला कि इनके बीच कुछ गड़बड़ है. पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच की, रिफ्लेक्स द्वारा रक्त के नमूने लिए गए. पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया था. फडणवीस ने यह भी कहा कि जो डॉक्टर इसमें शामिल थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा बीड में जातीय दरार नहीं बढ़ेगी, दोनों समुदाय वर्षों से साथ-साथ रहते आ रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसी कोशिश सफल नहीं होगी। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने अपील की कि अगर दोनों समुदायों के जानकार लोग ऐसी कोशिशें कर रहे हैं तो उन्हें ऐसी कोशिशें बंद कर देनी चाहिए.
