Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा, संयुक्त उद्योग निदेशक के सभागार में अफसरों संग किया मंथन - TV News Today
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम योगी ने लिया जायजा, संयुक्त उद्योग निदेशक के सभागार में अफसरों संग किया मंथन

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मई को कानपुर दौरे की तैयारी अब अंतिम चरणों में है. पीएम मोदी शहर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में 25 हजार से अधिक लोगों की जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं कानपुर समेत अन्य शहरों को करीब 21 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे. वहीं पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को सीएम योगी ने कानपुर पहुंचकर तैयारियां परखीं. योगी आदित्यनाथ ने जहां जनसभा स्थल पर जाकर मंच समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा. वहीं, एक सभागार में जिला प्रशासन के आला अफसरों संग बैठक की. सीएम योगी ने कहा, सभी ध्यान रखें पीएम मोदी के कार्यक्रम में किसी तरह की लापरवाही न हो.

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान खुर्जा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (1320 मेगावाट, बुलंदशहर), ओबरा थर्मल पावर स्टेशन (1660 मेगावाट, सोनभद्र) और जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन (1320 मेगावाट, एटा) की पांच इकाइयों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा. मुख्यमंत्री योगी ने इन परियोजनाओं को विद्युत आपूर्ति के लिए मील का पत्थर बताया. इनके शुरू होने से उत्तर प्रदेश में बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे औद्योगिक और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.

बता दें कि बुलंदशहर में स्थित खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट 1320 मेगावाट की क्षमता वाला कोयला आधारित सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट है जो टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से संचालित है. वहीं, सोनभद्र में 1660 मेगावाट की क्षमता वाला ओबरा थर्मल पावर स्टेशन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अंतर्गत आता है. जबकि एटा में 1320 मेगावाट की क्षमता वाला सुपरक्रिटिकल जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से संचालित है.

मुख्यमंत्री ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए वे श्रमिकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, मेधावी छात्र-छात्राओं और अन्य संगठनों के लिए समय-समय पर मेट्रो में मुफ्त यात्रा के इवेंट आयोजित करें. इससे मेट्रो को सार्वजनिक परिवहन के सबसे बेहतर साधन के रूप में प्रचारित किया जा सकेगा. इसके अतिरिक्त, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए इमरजेंसी प्लान, ट्रैफिक प्लान और एंटी-ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो. साथ ही, इलेक्ट्रिक और फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए एसपीजी, एनएसजी और आईबी के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से 30 मई को तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने का आह्वान किया, जो बिना अनर्गल नारों के जनसभा स्थल तक पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *