Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, 125 करोड़ के बॉयो प्लांट का किया उद्घाटन - TV News Today
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, 125 करोड़ के बॉयो प्लांट का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश: 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंम्भ मेले की शुरुआत होने में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है. 4 डेडलाइन देने के बाद भी महाकुंम्भ का किसी विभाग का काम पूरा नहीं हो सका है. यही कारण है कि सीएम योगी दिसम्बर माह में पांचवी बार आज प्रयागराज के दौरे पर पहुँचे हैं. जहां पर सीएम योगी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अफ़सरो के साथ समीक्षा बैठक की. इसके साथ ही बायो सीएनजी प्लांट का उदघाटन भी सीएम योगी के द्वारा किया गया. सीएम योगी ने ऐरावत घाट का निरीक्षण कर. मां गंगा को हाथ जोड़कर प्रणाम कर, गंगा जल का आचमन किया.

आज दिन में CM करीब 12 बजे नैनी में हेलीकॉप्टर से पहुचें. जहां से वो सीधे बायो सीएनजी प्लांट पर गये और उसका अनावरण किया. सीएम योगी ने मेला में बने ऐरावत घाट और त्रिवेणी संगम घाट संगम नोज का भी निरीक्षण किया. जिसके बाद उन्होंने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के दफ्तर में बने आईसीसीसी सभागार में अफ़सरों के साथ महाकुंम्भ के कार्यों की समीक्षा बैठक की. इसी बैठक में सीएम योगी ने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अफसरों को अंतिम तारीख दी. क्योंकि अब महाकुंम्भ का पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को होगा जबकि पहला स्नान पर्व 14 जनवरी को होना है.

सीएम योगी के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अफसर देर रात तक बैठक करते रहे जबकि मेला क्षेत्र में सीएम के भ्रमण करने वाले क्षेत्रों में रात में भी कार्य किया गया. जिससे कि सीएम को कहीं पर कोई कमी न दिखे. महाकुम्भ से जुड़े कार्यों में तय समय से पूरा न होने की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिसम्बर महीने में पांचवी बार प्रयागराज आएं. दिसम्बर महीने में इससे पहले क्रमशः 7,12,13 औऱ 23 को सीएम योगी प्रयागराज महाकुंभ में पधार चुके हैं और मेले से जुड़ी तैयारियों को नजदीकी से देखा. यही नहीं नवम्बर महीने के आखिरी में भी सीएम योगी मेले की तैयारियों को देखने के साथ स्थलीय निरीक्षण करने आये थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज के नैनी में बनाये गए बायो सीएनजी प्लांट की शुरुआत की. इस प्लांट से हर दिन 21.5 टन गैस के साथ 209 टन जैविक खाद तैयार होगी. प्रयागराज शहर में घरों, होटल, रेस्टोरेंट्स और विभिन्न मंदिरों से 200 टन गीला कचरा हर दिन निकलता है अब इसी कचरे से प्रयागराज नगर निगम 53 लाख रुपए सालाना कमाई करने वाला प्लांट तैयार कर चुका है. जिस प्लांट में कचरे में फेंके जाने वाले सब्जी, फल, फूल या जूठन से हर दिन 21500 किलो बायो सीएनजी और 209 टन जैविक खाद तैयार होगी. सीएम योगी के हाथ से शुरू हुई, इस बायो सीएनजी प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 343 टन प्रति दिन की है जबकि अभी हर दिन प्लांट से 21.5 टन बायो सीएनजी के साथ 109 टन ठोस जैविक खाद और 100 टन तरल जैविक खाद भी बनायी जाएगी.

प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि इस बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना से नगर निगम को आय होगी. उसके साथ ही हर दिन 200 टन गीले कचरे का निस्तारण भी हो सकेगा. इसके अलावा शहर की हवा और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में यह प्लांट सहयोगी बनेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *