उत्तर प्रदेश

विश्व एमएसएमई दिवस सीएम योगी ने किया कई योजनाओं का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश: विश्व एमएसएमई दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में हुए समारोह में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यूथ अड्डा का लोकार्पण, सीएम युवा मोबाइल ऐप का शुभारंभ और बरेली व मुरादाबाद में 18 करोड़ रुपये की ओडीओपी सीएफसी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया.

मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने सभी समुदायों के युवाओं को समान अवसर प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों को जातिगत संघर्ष कराने से ही फुरसत नहीं थी. इस कारण प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था.

मुख्यमंत्री ने यूपीकॉन द्वारा नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘यूथ अड्डा’ का लोकार्पण किया गया है. यह मंच सभी जऔर समुदायों के युवाओं को अपने व्यवसायिक विचार साझा करने, बैंकों से ऋण सहायता प्राप्त करने और अनुभवी मेंटर्स से मार्गदर्शन लेने का अवसर देगा.

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार जाति, क्षेत्र या भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं करती. हर युवा की प्रतिभा को मंच देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. वहीं सीएम युवा मोबाइल ऐप के शुभारंभ के साथ, सरकार ने युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत भी की.

इस ऐप के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जुड़ी सभी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप सभी समुदायों के युवाओं को बिना किसी जातिगत भेदभाव के प्रशिक्षण, ऋण और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप सुनिश्चित करेगा कि कोई भी युवा सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के लिए मजबूर न हो.

सीएम योगी ने कहा कि यह प्रगति बेहतर कानून व्यवस्था और सभी समुदायों को समान अवसर देने के कारण संभव हुई है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 55 हजार युवाओं को 5 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण और 10 प्रतिशत सरकारी अनुदान प्रदान किया गया है.

सीएम योगी ने कहा कि हमने इन युवाओं का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर किया, न कि उनकी जाति या क्षेत्र के आधार पर. इस योजना ने सभी समुदायों के युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया है. मुख्यमंत्री ने इस वर्ष 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एमएसएमई प्रोत्साहन नीति के लाभार्थियों को चेक वितरित किए. इसमें मेसर्स स्किम ग्लासेज़ वाराणसी से प्रशांत लालवानी, जय मां दुर्गा प्लाईवुड इंडस्ट्रीज रायबरेली के जितेन्द्र बहादुर सिंह, मां अम्बे राइस मिल महाराजगंज के राजेश मधेशिया, सावित्री इंडस्ट्रीज गोरखपुर के गोविंद प्रसाद, तिरुपति बालाजी प्रिंट पैक प्रालि संत कबीर नगर के नमन वैश्य को डमी चेक वितरित किया.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत वाराणसी की अदिति सिंह, गोरखपुर के दुर्विजय, लखनऊ के पवन कुमार मिश्रा, बाराबंकी के ललित कुमार, बाराबंकी के दिवाकर तिवारी, लखनऊ की गरिमा पांडेय को डमी चेक वितरित किए. दूसरी ओर ओडीओपी वित्त पोषण योजना के अंतर्गत सीतापुर के अफसर अली, बाराबंकी के श्रवण कुमार, रायबरेली के राजेश कुमार त्रिपाठी, उन्नाव के मोहम्मद नदीम, लखनऊ की रेखा मलानी को डमी चेक वितरित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *