उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने श्रृंगवेरपुर में 579 करोड़ रुपये की 181 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने श्रृंगवेरपुर में 579 करोड़ रुपये की 181 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: भगवान निषादराज गुह्य जन्मोत्सव के अवसर पर प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर पहुंचे सीएम योगी ने 579 करोड़ रुपये की 181 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास किया. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रृंगवेरपुर में माफिया के बहाने विपक्ष पर करारा प्रहार किया.

निषादराज गुह्य जयंती समरोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ की तैयारी के दौरान दावा किया गया था कि कुंभ की भूमि वक्फ बोर्ड की है. यह माफिया बोर्ड बन गया था, लेकिन पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी मनमानी पर लगाम लगा दी है.

वक्फ बोर्ड से संबंधित एक महत्वपूर्ण अधिनियम लोकसभा में पारित हो चुका है और जल्द ही राज्यसभा में भी पास होगा, जिससे यह केवल कल्याणकारी कार्यों तक सीमित रहेगा. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार की माफियागीरी नहीं चलेगी, यहां के माफिया को तो हम पहले ही विदा करवा चुके हैं.

कार्यक्रम से पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रृंगवेरपुर में भगवान श्री राम और निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कहा कि निषादराज पार्क भगवान राम व निषाद राज की मित्रता का भव्य स्मारक है. सीएम योगी ने पार्क का निरीक्षण किया और कहा कि हजारों वर्ष पहले इसी पावन धरा पर भगवान राम ने कदम रखा था. निषाद राज ने मित्रता का धर्म निभाते हुए भगवान राम को गंगा पार कराई और चित्रकूट तक उनका साथ दिया. आज वही मित्रता बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच दिख रही है. यह इतिहास फिर दोहराया जा रहा है.

उन्होंने श्रृंगवेरपुर को आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि जहां भगवान राम ने रात्रि विश्राम किया था, वहां घाटों का निर्माण और सुंदरीकरण होगा. महर्षि श्रृंगी और माता शांता के मंदिर का जीर्णोद्धार, संस्कृत विद्यालय, और विद्युत शोध गृह भी बनाया जाएगा. उन्होंने पार्क के रखरखाव और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है. प्रदेश के गन्ना विकास विभाग ने सीएम योगी के मिशन को पूरा करने के लिए वर्ष 2025-26 में 1,41,846 करोड़ रुपए के जीवीओ (ग्रॉस वैल्यू आउटपुट) का लक्ष्य रखा है. गन्ना विकास विभाग ने अपनी वर्ष 2025-26 की कार्य-योजना प्रस्तुत की है. जिसमें उन्होंने गन्ना कृषि और संबंधित उद्योगों का उचित क्रियान्वयन कर राज्य सरकार पर अपनी आश्रितता को कम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देना है.

उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए अपनी कार्य-योजना प्रस्तुत की है. जिसमें प्रमुख लक्ष्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में आगामी वर्ष में 1,41,846 करोड़ रुपए जीवीओ का लक्ष्य रखा है. गन्ना विकास विभाग ने अपनी कार्य-योजना में स्पष्ट तौर पर बताया है कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में जिस तरह वर्ष 2023-24 में विभाग ने 1,09,461 करोड़ रुपए जीवीए का योगदान दिया था. उसे इस वर्ष बढ़ाकर 1,41,846 करोड़ रुपए जीवीओ का लक्ष्य तय किया गया है. जिसमें गन्ने का योगदान 1,03,038 करोड़ रुपए जीवीओ तय किया गया है, जबकि गुड़ का योगदान 38,808 करोड़ रुपए रखा गया है.

Exit mobile version