उत्तर प्रदेश गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, निस्तारण का दिया भरोसा
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, निस्तारण का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए.

बता दें, मुख्यमंत्री हर रोज की तरह शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और यहां आयोजित जनता में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे. इनमें जमीन विवाद, इलाज के लिए आर्थिक मदद, पारिवारिक विवाद, पुलिस प्रशासन से संबंधित समस्याओं वाले लोगों की संख्या ज्यादा थी. इसके अलावा रोजगार और स्वरोजगार से शिकायतों को लेकर भी फरियादी पहुंचे थे.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फरियादी के पास जाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय न हो. जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. जनता दर्शन में पहुंचे कई जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के लिए भी प्रोसेस किया गया. कई फरियादियों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद देने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है. गोरखनाथ मंदिर मीडिया सेल के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि लापरवाही या टालमटोल की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए.

Exit mobile version