Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
यूपी नगर निकायों के रिक्त पदों पर 17 दिसम्बर को होगा उपचुनाव, 19 को परिणाम - TV News Today
उत्तर प्रदेश

यूपी नगर निकायों के रिक्त पदों पर 17 दिसम्बर को होगा उपचुनाव, 19 को परिणाम

उत्तर प्रदेश: के नगर निकायों में रिक्त पदों पर उपचुनाव की तिथियों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने अनुसार, प्रदेश में नगर निकायों के लिए उपचुनाव 17 दिसंबर को कराया जाएगा. जबकि इसका परिणाम 19 दिसंबर को जारी किया जाएगा.

इस उपचुनाव के तहत सीतापुर, शाहजहांपुर, कौशांबी, बहराइच, बरेली, हाथरस, हरदोई, लखनऊ, गोण्डा, बांदा, जौनपुर और अमरोहा जिलों की नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के कुल 19 सीटों पर चुनाव होंगे. इनमें प्रमुख सीटें महोली (सीतापुर), जलालाबाद (शाहजहांपुर), सराय अकिल (कौशांबी), नवाबगंज (बरेली), और अमरोहा शामिल हैं.

उपचुनाव की प्रमुख तिथियां

नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि: 28 नवंबर से 3 दिसंबर, 2024 (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
नामांकन पत्रों की संवीक्षा: 4 दिसंबर, 2024.
नामांकन वापसी: 6 दिसंबर, 2024 (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)
चुनाव चिह्न आवंटन: 6 दिसंबर, 2024 (दोपहर 3 बजे के बाद)
मतदान का दिन: 17 दिसंबर, 2024 (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)
मतगणना का दिन: 19 दिसंबर, 2024.

सुरक्षा के मद्देनजर बरेली, लखनऊ, वाराणसी, और प्रयागराज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, चुनाव की जानकारी प्रमुख समाचार पत्रों और आकाशवाणी/दूरदर्शन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने और किसी भी प्रकार की बाधा से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *