उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा सोसायटी में कुत्तों को बिना मजल के घुमाने पर लगाईं रोक

ग्रेटर नोएडा: गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में पालतू कुत्तों को बिना मजल के घुमाने को लेकर गुरुवार को फिर से बीच विवाद हो गया. विवाद के चलते सोसायटी की मेंटेनेंस टीम द्वारा गाइडलाइन जारी कर दी गई है. जिसके चलते अब सोसायटी में बिना मजल लगाए और बेल्ट के कुत्तों को बाहर नहीं घुमाया जा सकेगा.

सोसाइटी में जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने मंगलवार शाम को महिला बबीता को इतनी बुरी तरह काटा था कि महिला का मांस बाहर निकल आया था. महिला के हाथ की हड्डी भी दिखाई देने लगी थी. इसके बाद से सोसायटी निवासी बेहद डरे हुए थे. सोसायटी के लोगों ने कुत्ते के मलिक को नोटिस जारी करने और कुत्तों को घुमाते समय सावधानी बरतने के लिए कुछ नियमों कि मांग की थी. इसी के चलते मेंटेनेंस टीम द्वारा गाइडलाइन जारी करते हुए कहा गया है. कि बिना मजल और बेल्ट के परिसर में कुत्तों को नहीं घुमाया जा सकेगा. व गाइडलाइंस को न मानने वाले कुत्तों के मालिकों पर कार्रवाई होगी.

जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते के नोंचने से घायल महिला के पति ने बताया कि इलाज न होने के कारण उसकी पत्नी रात भर दर्द से कराहती रही. वहीं, कुत्ते के मलिक ने इलाज कराने के लिए हामी भारी थी, लेकिन अभी तक कोई सहायता कुत्ते के मालिक द्वारा नहीं दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *