उत्तर प्रदेश मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, नवरात्र मेले की तैयारी का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, नवरात्र मेले की तैयारी का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मिर्जापुर पहुंचे. उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया. उसके बाद नवरात्र मेले को लेकर तैयारी का निरीक्षण भी किया. साथ ही अष्ठभुजा गेस्ट हाउस पर मेले को लेकर समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

बता दें, जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया. मुख्यमंत्री अपने प्रोटोकॉल से 15 मिनट देरी से पहुंचे. मोती झील अस्थाई हेलीपैड से उतरकर सीधे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर.

मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए, नवरात्र मेले की तैयारी को लेकर जायजा लिया. इसके बाद अष्ठभुजा गेस्ट हाउस पहुंचकर मेले की तैयारी के साथ ही जिले के विकास को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में मेले में कोई कमी ना रह जाए जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से पहले सारे कार्य पूरा कर लिया जाए.

सीएम योगी आदित्यनाथ विंध्याचल अस्थाई हेलीपैड मोती झील से मड़िहान के देवरी गांव में बन रहे निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय पहुंचे. उन्होंने निर्मला दिन मां विंध्यवासिनी राज विद्यालय का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय की प्रगति कार्य की जानकारी ली. कहा कि जो निर्माण हो रहा है, वह गुणवत्तापूर्ण और समय से किया जाए, छात्रों के सुविधा में कोई कमी नहीं रहना चाहिए.

Exit mobile version