Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
गाजियाबाद में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, 300 छात्रों के बैठने की होगी व्यवस्था - TV News Today
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, 300 छात्रों के बैठने की होगी व्यवस्था

गाजियाबाद: नंदग्राम इलाके में जल्द ही नगर निगम द्वारा दो-मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी. इस लाइब्रेरी को बनाने के लिए नगर निगम की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है. इस दो लाइब्रेरी का निर्माण 9 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से होगा. जल्द नगर निगम द्वारा शासन को डीपीआर तैयार कर भेजा जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा.

नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है. साथ ही निर्माण विभाग को तेजी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. इस प्रोजेक्ट की देखभाल सी एंड डी एस, उत्तर प्रदेश जल निगम करेगा. मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया गया कि 1500 वर्ग मीटर में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण होगा और ग्राउंड प्लस दो फ्लोर बनाए जाएंगे. यहां छात्रों के बैठकर पढ़ाई करने के लिए उच्च स्तर की व्यवस्था की जाएगी. लाइब्रेरी में एक साथ 300 छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे.

गाजियाबाद में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

फिलहाल गाजियाबाद में कई पब्लिक लाइब्रेरी मौजूद है, लेकिन कोई भी पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी नहीं है. नगर निगम द्वारा तैयार की जाने वाली यह पहली डिजिटल लाइब्रेरी होगी. यहां पार्किंग की भी सुविधा होगी. माना जा रहा है कि नए साल पर गाजियाबाद वासियों को डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिल सकती है. फरवरी 2025 में नगर निगम की दो बड़ी योजनाओं को शासन से मंजूरी मिली है, जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी और मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल है. दरअसल, राज नगर एक्सटेंशन में 103 करोड़ की लागत से 48,000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा. इसमें 22 प्रकार के खेलों के लिए व्यवस्था की जाएगी. साथ ही 22 में से 9 खेलों के राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट भी मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हो सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *