उत्तर प्रदेश

78वां स्वतंत्रता दिवस: इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में धूमधाम से मनाया गया

ग्रेटर नोएडा: इरोज सम्पूर्णम सोसायटी के AOA,अध्यक्ष दीपांकर कुमार ने आज चौथी बार सोसायटी में झंडा फहराया, समारोह में सेक्रेटरी सरिता तिवारी, उपाध्यक्ष नवनीत जुनेजा, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार साहनी और अन्य कार्यकारी सदस्य एवं सोसायटी के बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए.

सोसायटी में झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और सुरक्षाकर्मीयो द्वारा परेड की गई. सोसायटी के नन्हे-नन्हे बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया और देशभक्ति के गीत भी गाए. बच्चों ने वीर भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, नेता जी सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मी बाई की वेशभूषा में आकर कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया. इसके बाद सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य कर्मियों को पुरस्कृत किया गया. आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल सभी बच्चों व निवासियों को लड्डू का प्रसाद दिया गया.
अंत में भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *