महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। महाराष्ट्र में तीसरे चरण में मंगलवार को पश्चिमी महाराष्ट्र की 7, कोंकण की 2 और मराठवाड़ा क्षेत्र की 2 सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में बारामती, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, हटकंगले, रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, उस्मानाबाद और लातूर में कल सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा.
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक इन निर्वाचन क्षेत्रों में 1.02 करोड़ महिलाएं और 929 ट्रांसजेंडर समेत 2.09 करोड़ मतदाता अपने वोट के जरिए 258 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस चरण में सुप्रिया सुले, नारायण राणे, प्रणीति शिंदे, छत्रपति शाहू महाराज, उदयनराजे भोसले जैसे दिग्गज मैदान में हैं। सुप्रिया सुले का मुकाबला महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है.
Adani group chairman Gautam Adani tweets, "Proud to have voted with my family today. Voting is a right, a privilege and a responsibility we all share as citizens of this great nation. Every vote is a powerful voice in our democracy. Cast your vote for shaping the future of… pic.twitter.com/MJeGX2l9HB
— ANI (@ANI) May 7, 2024
Riteish Deshmukh, Genelia Deshmukh cast their vote in Maharashtra's Latur
Read @ANI Story |https://t.co/uCjksBo9b5#RiteishDeshmukh #GeneliaDeshmukh #Vote #Maharashtra #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/nUhRlrO05L
— ANI Digital (@ani_digital) May 7, 2024
शुरुआती मतदाताओं में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, जो बारामती से राकांपा उम्मीदवार हैं, और उनकी मां आशा पवार शामिल थीं. उन्होंने पुणे जिले के बारामती लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. सुनेत्रा पवार का मुकाबला बारामती से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से है.
राकांपा प्रमुख शरद पवार, उनकी पत्नी प्रतिभा, बेटी सुप्रिया सुले और उनके परिवार, विधायक रोहित पवार और उनके परिवार ने भी बारामती में मतदान किया. एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि तीसरे चरण में 258 उम्मीदवारों के लिए कुल 2.09 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं, जिसके लिए 23,036 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1,07,64,741 पुरुष मतदाता, 1,02,26,946 महिला मतदाता और 929 तीसरे लिंग के मतदाता हैं.
