महाराष्ट्र शिवसेना का आज 58वां स्थापना दिवस, उद्धव ठाकरे करेंगे विधानसभा चुनाव की शंखनाद
महाराष्ट्र

शिवसेना का आज 58वां स्थापना दिवस, उद्धव ठाकरे करेंगे विधानसभा चुनाव की शंखनाद

महाराष्ट्र: शिवसेना आज अपना 58वां स्थापना दिवस मना रही है. स्थापना दिवस के मौके पर शिवसेना के दोनो गुट राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. इस मौके पर उद्धव ठाकरे सभी नवनिर्वाचित सांसदों का अभिवादन करेंगे और विधानसभा चुनाव की शंखनाद करेंगे. मुंबई के षणमुखानंद हॉल में शाम 6 बजे शिवसेना द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस मौके पर उद्धव ठाकरे शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.

शिवसेना शिंदे गुट का मुंबई के वर्ली में कार्यक्रम होगा. सीएम एकनाथ शिंदे बुधवार शाम 5 बजे नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. शिंदे गुट की शिव सेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि वे सदस्यता अभियान, मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू करेंगे और शिंदे सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में योजनाओं की रूपरेखा तैयार करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका मतलब है कि हमारा मतदाता आधार बरकरार है और लोग हमारे पक्ष में हैं.

कार्यक्रम में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, साथ में ठाकरे परिवार, सभी ठाकरे के विधायक, सांसद, जिला प्रमुख, संपर्क प्रमुख और बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहेंगे. यहां उद्धव ठाकरे गुट के द्वारा जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन होगा.

कार्यक्रम में चुने गए शिंदे गुट की शिवसेना के सातों सांसदों को एकनाथ शिंदे द्वारा सम्मानित किया जाएगा. साथ ही एकनाथ शिंदे और अन्य शिवसेना नेता लोकसभा में हुई गलतियों और विधानसभा में उनसे कैसे बचा जाना चाहिए, इस पर बात कर सकते हैं. एक तरह से आज के इस कार्यक्रम पर विधानसभा का बिगुल बजने वाला है.

Exit mobile version