Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से, विपक्षी पार्टी के विधायकों ने शपथ लेने से किया इनकार - TV News Today
महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से, विपक्षी पार्टी के विधायकों ने शपथ लेने से किया इनकार
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से, विपक्षी पार्टी के विधायकों ने शपथ लेने से किया इनकार

महाराष्ट्र: विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. विपक्षी पार्टी के विधायकों ने शपथ लेने से किया इनकार किया. अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक गुलाबी पगड़ी पहनकर विधानसभा परिसर में पहुंचे.

दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे के विधायक भगवा पगड़ी पहनकर आए. आज नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा में शपथ लेंगे. विपक्षी एमवीए विधायकों ने आज शपथ लेने से इनकार कर दिया. विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में महायुति को बड़ी सफलता मिली है. इसके बाद गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से बुलाया गया है. इस सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है. विधानसभा में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है.

लेकिन एमवीए विधायकों ने आज शपथ लेने से इनकार कर दिया. इस बारे में बोलते हुए, जितेंद्र आव्हाड और आदित्य ठाकरे ने सत्ताधारी पार्टी की आलोचना की. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया, ‘विपक्षी विधायक आज शपथ नहीं लेंगे. हम शरद पवार और उद्धव ठाकरे से बात करने के बाद तय करेंगे कि शपथ लेनी है या नहीं.’

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विपक्ष पर हमला बोला. इस अवसर पर बोलते हुए, अजित पवार ने कहा कि विपक्ष को कल शपथ लेनी होगी. ईवीएम तब अच्छी थीं जब उन्हें लोकसभा में 31 सीटें मिलीं. हालांकि, उन्होंने सवाल किया कि क्या विधानसभा हारने के बाद ईवीएम खराब हो गई हैं.

Exit mobile version