महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव के लिए शरद पवार की पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों सूची, लिस्ट में 40 नाम

महाराष्ट्र: बीजेपी और एनसीपी के खिलाफ कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना गुट सहित अन्य दल ‘महाविकास अघाड़ी’-एमवीए गुट बनाकर चुनाव मैदान में हैं. उद्भव ठाकरे ने पिछले दिनों 17 उम्मीदवारों का ऐलान किया था. हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी में अभीतक तालमेल नहीं हुआ है. सीटों को लेकर यहां तमाम दलों में खींचातानी मची हुई है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने को कहा कि स्टार प्रचारकों के रूप में अन्य दलों के व्यक्तियों के नाम प्रकाशित करके जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और चुनाव संहिता का उल्लंघन करने के लिए उसने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-बीजेपी और शिवसेना के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज की है.

शरद पवार की पार्टी NCP-SCP ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इन प्रचारकों की सूची में पार्टी प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, अनिल देशमुख, जीतेंद्र अव्हाड, रोहित पवार शामिल हैं.

आपको बता दें कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पहली सूची में पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है. इस लिस्ट में शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को बारामती से टिकट दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *