महाराष्ट्र

शरद पवार ने जारी किया घोषणा पत्र, LPG गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने का वादा

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए एनसीपी-एससीपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. इस घोषणापत्र को उन्होंने शपथ पत्र का नाम दिया है. ये चुनावी मेनिफेस्टो एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने आज जारी किया है.

एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, हम आज अपना घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं, घोषणा पत्र में जो मुद्दे शामिल हैं, हमारे नेता इन मुद्दों को संसद में उठाएंगे, हमारा घोषणापत्र शपथ पत्र है. महंगाई बढ़ रही है, किसान खराब स्थिति में हैं, और बेरोजगारी अपने चरम पर है, पिछले 10 सालों में, एजेंसियों का दुरुपयोग और निजीकरण जैसे मुद्दे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, हम पहले ही इन सभी मुद्दों पर अपना रुख व्यक्त कर चुके हैं, हम एलपीजी गैस के दाम, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करेंगे. हम सत्ता में आए तो सरकारी नौकरियों में खाली जगह भरेंगे, हम महिला आरक्षण पर भी काम करेंगे, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून लाये जाएंगे.

घोषणा पत्र जारी करते हुए शरद पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. शरद पवार ने कहा, पिछले दस सालों में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी हैं, अमित शाह पहले बताएं कि क्या उन्होंने पिछले 10 सालों में आत्महत्याओं को रोकने के लिए काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *