Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
महाराष्‍ट्र में 10 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, 6 अप्रैल को शाह की होगी रैली - TV News Today
महाराष्ट्र महाराष्‍ट्र में 10 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, 6 अप्रैल को शाह की होगी रैली
महाराष्ट्र

महाराष्‍ट्र में 10 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, 6 अप्रैल को शाह की होगी रैली

महाराष्‍ट्र: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को महाराष्‍ट्र चुनावी दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी विदर्भ क्षेत्र के नागपुर जिले के कन्हान में महाराष्ट्र में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 6 अप्रैल को विदर्भ के गोंदिया में एक रैली को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह की इस रैली के बारे में भाजपा प्रवक्ता विश्वास पाठक ने जानकारी दी. उन्‍होंने बताया महाराष्ट्र में पीएम की पहली रैली 10 अप्रैल को नागपुर जिले के कन्हान में होगी.

बता दें महाराष्‍ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में चुनाव होने वाले हैं. पूर्वी विदर्भ क्षेत्र की पांच सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल को होंगे। निर्वाचन क्षेत्र नागपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली-चिमूर हैं.

पहले चरण में जिन पांच सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से भाजपा चार – नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर पर चुनाव लड़ रही है, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना रामटेक से चुनाव लड़ रही है. वहीं चंद्रपुर सीट पर राज्य के भाजपा मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा धानोरकर से है.

2019 के चुनावों में, चंद्रपुर कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश धनोरकर द्वारा जीती गई एकमात्र सीट थी. हालाँकि, मई 2023 में, सुरेश धानोरकर का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कांग्रेस ने इस बार उनकी पत्नी को इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है.

Exit mobile version