महाराष्ट्र पीएम मोदी ने मुंबई में किया रोड शो शिंदे और फडणवीस रहे मौजूद
महाराष्ट्र

पीएम मोदी ने मुंबई में किया रोड शो शिंदे और फडणवीस रहे मौजूद

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में रोड शो किया. रोड शो के दौरान मुंबई के लोगों ने पीएम मोदी को भव्‍य स्‍वागत किया. इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी के साथ महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे.

इस रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. इस जनसभा में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया कि कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव बहुत बुरी तरह हारने वाली है और वह विपक्ष का भी खिताब हासिल भी हासिल नहीं कर पाएगी.

महाराष्ट्र के पिंपलगांव बसवंत में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है. पीएम मोदी ने देश की सबसे पुरानी राष्‍ट्रीय पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि वह बजट को धार्मिक आधार पर बांटना चाहती है जो खतरनाक है. कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक का मतलब उसका प्रिय वोट बैंक है. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सोच है कि देश के बजट का 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों पर खर्च किया जाए.

प्रधानमंत्री ने कहा मैं पीड़ितों के अधिकारों के ‘चौकीदार’हूं और उन्हें छीनने नहीं देंगे।उन्‍होंने कहा आपकी सेवा मेरे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। पिछले 10 वर्षों में, आपने मेरा काम देखा है और अब, मैं तीसरे कार्यकाल के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं, ‘विकसित भारत’ के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं. इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि महाराष्ट्र ने कांग्रेस के सामने घुटने टेकने वाली “डुप्लिकेट” शिवसेना को दंडित करने का मन बना लिया है.

Exit mobile version