महाराष्ट्र मोदी सुनामी आ गई है, उड़ जाएगा सारा विपक्ष, विजय संकल्प यात्रा में बोले देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र

मोदी सुनामी आ गई है, उड़ जाएगा सारा विपक्ष, विजय संकल्प यात्रा में बोले देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बच गए हैं. सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं. इस बीच महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है. सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी जोरशोर से प्रचार कर रही है.

वर्धा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामदास तड़स चुनाव लड़ रहे हैं. विजय संकल्प यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा. वर्धा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामदास तड़स जी के नामांकन दाखिल करने के लिए बीजेपी विजय संकल्प यात्रा निकाली गई.

मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मोदी सुनामी आ गई है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विजय संकल्प यात्रा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, अनिल बोंडे, ए पंकज भोयर, समीर कुंवर, दादाराव कचे, ए प्रताप अदसाद, रामदास अटवकर, अशोक उइके, आशीष देशमुख एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

उन्होंने कहा कि रामदास तडस जी ने लोकसभा के अंदर या बाहर आम आदमी के लिए काम किया. रामदास तडस जी को जनता का प्यार इसलिए मिला, क्योंकि वे जनता के नेता के रूप में लगातार उपलब्ध रहते थे. पिछले 2 चुनावों में मोदी जी की लहर थी, लेकिन अब मोदी जी की सुनामी आ गई है.

Exit mobile version