महाराष्ट्र

मैं भवानी शब्द नहीं हटाऊंगा…चुनाव आयोग को उद्धव ठाकरे ने दी चुनौती, ‘मशाल’ गाने में बदलाव से किया इनकार

महाराष्ट्र: चुनाव आयोग के नोटिस पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताई है. उन्होंने अपनी चुनावी गीत को लेकर चुनाव आयोग को चैलेंज दे दिया है. उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वे अपने चुनावी गीत से ‘भवानी’ शब्द को नहीं हटाएंगे.

उद्धव ने कहा कि चुनाव आयोग को जो एक्शन लेना है ले सकती है, मगर वे ये शब्द नहीं हटाने जा रहे हैं. उद्धव ने कहा कि चुनाव आयोग पहले पीएम मोदी और अमित शाह पर कार्रवाई करे.

बता दें कि उद्धव गुट ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी का मशाल गाना लॉन्च किया है. इसमें भवानी शब्द का जिक्र है. भवानी शब्द के उल्लेख पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को नोटिस भेजा है. इसके बाद उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव का पहला फेज पूरा हो गया और दूसरे फेज के लिए प्रचार भी शुरू हो गया है. देश में अहम मुद्दे पर अब बात नहीं हो रही. राम के नाम पर वोट मांगा जा रहा है.

बजरंग बली का नाम लिया जा रहा है. हिंदुत्व का प्रचार किया जा रहा है. उनके लिए कोई नियम नहीं है। उद्धव ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि बजरंग बली की जय बोलकर वोट दीजिए और अमित शाह ने राम के नाम पर वोट मांगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *