सुशील कुमार शर्मा
मुंबई: गाजियाबाद निवासी अभिनेता प्रेम प्रकाश कुमार जो लम्बे समय तक प्रख्यात अभिनेता धीरज के असिस्टेंट रहें हैं ने जानकारी दी है कि गत दिवस फिल्म नगरी मुंबई में रोटरी क्लब के साथ फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए एक मेडिकल शिविर का आयोजन किया, जिसमें जरूरत मंद लोगों को व्हील चेयर्स और चश्मे भी बड़ी तादाद में वितरित किए गए और हर रोग की जांच के बाद फ्री दवा भी वितरित की गईं.
इस शिविर की खास बात यह रही कि इसमें आर्युवेदिक,होम्योपैथक, एक्युपंचर आदि के साथ -साथ हड्डियों के दुरुस्त करने के भी स्टाल थे और हर विशेष पद्धति की जांच के बाद उसकी दवा भी फ्री में वितरित की गईं. चाय नाश्ता के बाद दोपहर के बाद लंच का भी आयोजन किया गया. उसी दौरान सिंटा के कुछ साथियों के साथ का ये पिक्चर है जिसमें गाजियाबाद निवासी अभिनेता प्रेम प्रकाश कुमार भी नजर आ रहे हैं.
