महाराष्ट्र

डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने अयोध्‍या में रामलला का लिया आर्शीवाद, बोले- हमारा हिंदुत्व चुनावों तक सीमित नहीं

महाराष्‍ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अयोध्‍या में बने भव्‍य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचे. अयोध्या में भगवान राम के बाल रूप रामलला के दर्शन कर फडणवीस ने विधिवत पूजा कर आर्शीवाद लिया.

इस मौके पर फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा हमारा हिंदुत्व चुनावों तक सीमित नहीं है. हम भगवान राम की पूजा करते हैं. यह हमारी गहरी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग है. फडणवीस ने कहा हमारे लिए अयोध्या में राम मंदिर गहरी आस्था का विषय है. यह हमारी श्रद्धा है. हम यहां भगवान राम के दर्शन करने और प्रार्थना करने आते हैं. इसका राजनीति या चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है.

बता दें बुधवार से डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस वाराणसी और अयोध्या की दो दिवसीय यात्रा पर थे. उन्होंने उत्तर प्रदेश में रहने वाले मराठी समुदाय से बातचीत की. उन्होंने मंदिर निर्माण से पहले और उसके दौरान अयोध्या की अपनी पिछली यात्राओं पर विचार किया. उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान एक युवा कारसेवक के रूप में अपने समय को याद किया.

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री फडणवीस की यह यात्रा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि उत्तर प्रदेश में 13 निर्वाचन क्षेत्रों में, जिनमें वाराणसी भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं वहां 1 जून को मतदान होने जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *