महाराष्ट्र

जापान में ‘महिला दिवस’ के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा होगी स्थापित

महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवार प्रतिमा अब जापान की राजधानी टोक्यो में स्थापित की जाएगी. इस स्मारक के लिए ‘अमी पुणेकर’ नामक संस्था ने पहल की है. प्रतिमा का अनावरण 8 मार्च को ‘महिला दिवस’ के अवसर पर किया जाएगा.

महाराष्ट्र से आज (18 फरवरी) यह प्रतिमा जापान के लिए स्पेशल फ्लाइट भेजी जाएगी. छत्रपति शिवाजी महाराज की इस प्रतिमा को लेकर भारत के करीब तेरह राज्यों से 8000 किलोमीटर की यात्रा करने वाली ‘शिव स्वराज्य’ यात्रा सोमवार को संपन्न हुई.

‘अमी पुणेकर’ संस्था के अध्यक्ष हेमंत जाधव ने बताया कि आठ फुट ऊंचा भव्य स्मारक मंगलवार को जापान भेजा जाएगा. इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए हेमंत जाधव ने कहा, ‘हम पुणेवासी इस संस्था की ओर से 8 मार्च को जापान की राजधानी टोक्यो में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक स्थापित करेंगे.

साथ ही इस स्थान पर भंडारकर ओरिएंटल स्कूल और इतिहास शोध मंडल द्वारा दान की गई दुर्लभ निधियों का संग्रहालय स्थापित किया जाएगा. इसके पीछे उद्देश्य भारत और जापान के बीच मित्रता को और मजबूत करना है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा 8 फीट ऊंची है.

वरिष्ठ मूर्तिकार विवेक खटावकर ने इस प्रतिमा का निर्माण किया है. जापान की भौगोलिक संरचना के कारण वहां हमेशा भूकंप और सुनामी आती रहती है. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस स्मारक का निर्माण किया गया है. जाधव ने यह भी दावा किया कि अगले 100 सालों तक इस स्मारक को कुछ नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *