महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार 20 अक्टूबर को जारी कर दी है. इस लिस्ट में 99 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके गढ़ नागपुर दक्षिण पश्चिम से मैदान में उतारा गया है. वहीं कामठी से राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को टिकट दिया गया है.
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज यानी 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा के बाद पहली लिस्ट जारी की गई है.
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण ने भोकर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. श्रीजया इस फरवरी 2024 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं. भाजपा ने घाटकोपर पश्चिम से राम कदम, चिकली से श्वेता महाले पाटिल, कांकावली से नीतीश राणे को टिकट दिया है.
BJP releases the first list of 99 candidates for the #MaharashtraElection2024.
Deputy CM Devendra Fadnavis to contest from Nagpur Souty West, state BJP chief Chandrashekhar Bawankule from Kamthi, minister Girish Mahajan from Jamner, minister Sudhir Mungantiwar from Ballarpur,… pic.twitter.com/uzPHuWuzIt
— ANI (@ANI) October 20, 2024
सूची में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष सेलार का नाम भी शामिल है, जिन्हें वांद्रे पश्चिम सीट से मैदान में उतारा गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को कंकावली से मैदान में उतारा गया है, जिस सीट का वह वर्तमान में विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं.
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में जामनेर से गिरीश महाजन, बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, मालाबार हिल से मंगल प्रभात लोढ़ा, कोलाबा से राहुल नार्वेकर और सतारा से छत्रपति शिवाजी के वंशज छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले शामिल हैं.
