नई दिल्ली/हैदराबाद: 13, जून शुक्रवार को वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने हैदराबाद सोमाजीगुड़ा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मांग कि तेलंगाना में पत्रकारों को अक्रिडिटेशन (मान्यता) देने की प्रक्रिया को तुरंत घोषित किया जाए और पात्र सभी पत्रकारों को यथाशीघ्र कार्ड दिए जाएं. उन्होंने अक्रिडिटेशन नीति को सरल बनाने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि एक वर्ष से इस मुद्दे को लंबित रखना उचित नहीं है.
आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने बताया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर तेलंगाना के पत्रकारों की प्रमुख समस्याओं जैसे मज़बूत इंश्योरेंस, अस्पतालों में मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य कार्ड आदि के बारे में एक ज्ञापन सौपेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वे पत्रकारों को रेल और हवाई जहाज की टिकटों में रियायत तथा टोल टैक्स की पूरी छूट दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सितंबर में दिल्ली में एक विशाल रैली का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन मुद्दों पर ज्ञापन देंगे.
संजय उपाध्याय ने कहा कि चूंकि पत्रकारिता अब प्रिंट मीडिया से आगे बढ़कर कई रूपों में फैल गई है, इसलिए पुराने कानूनों में संशोधन की आवश्यकता है. उन्होंने इस प्रक्रिया में पत्रकारों को भी भागीदार बनाने की अपील की।तुरंत नीति घोषित करें और सभी पात्र पत्रकारों को तुरंत कार्ड जारी करें डब्ल्यूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय की माँग पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे पुराने कानूनों में संशोधन ज़रूरी है. और उन्होंने माँग की कि जैसे सुविधाएँ विधायकों, मंत्रियों और गजटेड अधिकारियों को मिलती हैं, वैसी ही सुविधाएँ पत्रकारों को भी दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब पत्रकार निष्पक्ष रहते हैं, तभी समाज में उनके प्रति सम्मान बढ़ता है. पत्रकारों को देशहित में कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने चिंता जताई कि पत्रकार, जो जनता और सरकार के बीच पुल का काम करते हैं, सामाजिक मुद्दों में पीछे रह गए हैं। इसका कारण उन्होंने पत्रकारों में एकता की कमी को बताया.
उन्होंने कहा कि देशभर में पत्रकार आर्थिक और नौकरी की सुरक्षा के मामले में पिछड़ गए हैं और यह स्थिति पूरे देश में है. इसी के समर्थन में वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेआई) की स्थापना की गई है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में संगठन देश के 16 राज्यों में पत्रकारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है और देश के सभी राज्यों में इसके सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह संगठन बीएमएस से संबद्ध है और जल्द ही नेपाल में भी इसका विस्तार किया जायेगा.

