दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज छठवीं पुण्यतिथि है. अटल बिहारी का निधन 16 अगस्त 2018 को 83 साल की उम्र में हो गया था. उनकी समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी कई वरिष्ठ नेता पहुंचे.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि, पूरा देश अटल जी को देश के प्रति उनके योगदान के लिए याद करता है. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश के नाम समर्पित कर दी. हम उनके भारत के सपने को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे. प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही सदैव अटल पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की.
Tributes to Atal Ji on his Punya Tithi.
He is remembered by countless people for his unparalleled contribution to nation building. He devoted his entire life towards ensuring that our fellow citizens lead a better quality of life. We will keep working to fulfill his vision for… pic.twitter.com/MfGUl9WUTy
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2024
इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया. सदैव अटल अटल बिहारी वाजपेयी का स्मारक है. वर्ष 2018 में आज ही के दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हें अनगिनत लोग याद करते हैं.
दिल्ली में स्मृति स्थल पर हुई प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मनोहर लाल खट्टर समेत NDA एलायंस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी पहुंचे.
गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा- प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया. जब भी देश में राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों के प्रति अडिगता की बात होगी, अटल जी को याद किया जाएगा.
देश में जब-जब राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा व सिद्धांतों के प्रति अडिगता की बात आएगी, अटल जी जरूर याद आएँगे। एक तरफ जहाँ भाजपा की स्थापना के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रहित की वैचारिकी को लोकप्रिय बनाया, वहीं प्रधानमंत्री के रूप में देश को सामरिक व आर्थिक रूप से… pic.twitter.com/DEuJDil3sC
— Amit Shah (@AmitShah) August 16, 2024

