दिल्‍ली-एनसीआर

आज शाम विकसित दिल्ली को लेकर प्रधानमंत्री दिल्ली के विधायकों और सांसदों से करेंगे मुलाकात

दिल्ली: केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर इन दिनों सरकार अपनी उपलब्धि लोगों को बता रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री से लेकर तमाम बीजेपी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में जनता को बीते 11 सालों में जो कार्य हुए हैं, उसके बारे में और आने वाले समय में उसके क्या इंपैक्ट होंगे इन सबको बता रहे हैं. दिल्ली के सातों सांसद भी आज अपने-अपने क्षेत्रों में मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे. आज शाम प्रधानमंत्री दिल्ली के सभी बीजेपी विधायक, सांसदों से भी मुलाकात करेंगे.

विकसित दिल्ली को लेकर प्रधानमंत्री दिल्ली के विधायकों और सांसदों का मार्गदर्शन करेंगे. दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली के विधायकों से यह प्रधानमंत्री के साथ यह पहली मुलाकात है.

पीएम से मुलाकात में दिल्ली के सभी सातों सांसद, सभी भाजपा विधायक भी शामिल होंगे. कुल मिलाकर 70 के करीब अधिकारी, सांसद और विधायक इस डिनर में मौजूद रहेंगे. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी को RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है. दिल्ली में मिली जीत के बाद पहली बार पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को देर शाम 7:30 बजे डिनर के लिए बुलाया है.

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की थीं. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दिल्ली के विकास और प्रगति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी. मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विकास के लिए अपने विजन और योजनाओं को साझा किया, जिससे हमें दिल्ली के विकास के लिए नई दिशा और गति मिलेगी. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया था कि दिल्ली को स्वच्छ बनाना प्राथमिकता है और हरित दिल्ली हमारे प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है.

आज शाम को प्रधानमंत्री से बीजेपी विधायकों, सांसदों से मुलाकात में प्रधानमंत्री अपने दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन से दिल्ली और दिल्लीवासियों की सेवा में एक नई ऊर्जा, एक नए संकल्प से जुट जाने की प्रेरणा देंगे. आज की मुलाकात में दिल्ली के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री के विजन को ध्यान में रखते हुए राजधानी को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाने साथ ही हरित दिल्ली बनाने के लिए कई कार्य शामिल हो सकता है.

दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के बाद 100 दिनों के कामकाज के बारे में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार कूड़े के प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है. कूड़े का रिसाइकल कर उसके विभिन्न उपयोग भी किए जा रहे हैं. दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए इस साल 70 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *