दिल्‍ली-एनसीआर

इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के बुद्धा पार्क में वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक कर, की चाय पर चर्चा

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट स्थित इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के बुद्धा पार्क में आज सुबह व्यायाम सत्र के बाद वरिष्ठ नागरिकों ने सोसायटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

नियमित रूप से पार्क में सुबह व्यायाम करने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने इस मौके पर सोसायटी की समस्याओं और उनके समाधान पर विचार साझा किए. बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पार्कों की देखरेख, स्वच्छता, बच्चों के खेलने के स्थान, पानी की समस्या तथा मेंटेनेंस से जुड़ी अन्य शिकायतों पर विशेष रूप से चर्चा हुई.

वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि इस तरह की अनौपचारिक बैठकों से सोसायटी के सदस्यों के बीच संवाद बेहतर होता है और प्रबंधन तक निवासियों की आवाज़ पहुंचाने में मदद मिलती है। साथ ही, उन्होंने सभी निवासियों से अपील की कि वे सामुदायिक एकता बनाए रखें व राजनीति, क्षेत्रवाद, जातिवाद से उपर उठकर सोसायटी के विकास में सक्रिय योगदान दें.

यह पहल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *