दिल्ली: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है. पार्टी ने यहा अहम संगठनात्मक कदम उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. खबर के मुताबिक, राज्य में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण होगा.
शाह की केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्ति बंगाल में विधायक दल के नेता के चयन के लिए की गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 5 मई 2026 को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि, शाह पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक (सेंट्रल ऑब्जर्वर) की भूमिका निभाएंगे.
Union Home Minister Amit Shah has been appointed as the Central Observer for the election of the Leader of the Party's Legislative Party in West Bengal.
Chief Minister of Odisha Mohan Charan Majhi has been appointed as the Central Co-Observer. pic.twitter.com/Nawdz9lSX5
— ANI (@ANI) May 5, 2026
वहीं, बीजेपी की प्रेस विज्ञप्ति में यह भी जानकारी दी गई है कि, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक की नियुक्त किया है. भाजपा के ये दोनों नेता पश्चिम बंगाल में विधायक दल की बैठक और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे.
वहीं, असम के लिए भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं , राज्य में सह- पर्यवेक्षक की भूमिका में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एक प्रेस विज्ञप्ति जारी पार्टी की तरफ अहम जानकारी दी.
Union Minister JP Nadda has been appointed as the Central Observer for the election of the Leader of the Party's Legislative Party in Assam.
Haryana CM Nayab Singh Saini has been appointed as the Central Co-Observer. pic.twitter.com/9a3btdVyAq
— ANI (@ANI) May 5, 2026
सोमवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया और असम में लगातार तीसरी बार सत्ता पर कब्जा कर लिया.
बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम की जनता को ‘ऐतिहासिक हैट्रिक जनादेश’ के लिए बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए किए गए अथक प्रयासों को एक मजबूत समर्थन बताया.
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “यह असीम स्नेह और सहयोग आपको और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने और आपकी आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के हमारे संकल्प को मजबूत कर रहा है.”
शाह ने कहा कि असम में राजग की यह लगातार तीसरी बड़ी जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार में अटूट विश्वास का प्रमाण है, जिसने असम को अशांति की भूमि से आशा और विकास की भूमि में बदल दिया है.
